श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर कल करेंगे गोंडा का दौरा

0 638

लखनऊ: प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर कल 11 जून को जनपद गोण्डा का भ्रमण करेंगे। श्रम मंत्री अपराह्न 12ः30 बजे से सर्किट हाउस में मण्डल के सभी मंत्री, सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात मंत्री जी अपराह्न 4ः00 बजे विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में मण्डलीय समीक्षा बैठक करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार श्रम एंव सेवायोजन मंत्री सायं 6ः30 बजे मलिन बस्ती का भ्रमण भी करेंगे। 12 जून, 2022 की पूर्वाह्न 10ः00 बजे निराश्रित गौ-वंश एवं गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात् मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्देशित अन्य स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.