दिव्यांगजनों के लिए बड़ी राहत! ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, स्मार्टफोन समेत कई सहायक उपकरण मुफ्त, ऐसे करें आवेदन

0 75

गौतमबुद्धनगर: जिले के दिव्यांगजनों के लिए अच्छी खबर है। पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है, जहां इच्छुक लाभार्थी आवेदन कर सकते हैं।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शासन की योजना के तहत पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।

इन उपकरणों के लिए कर सकते हैं आवेदन

योजना के अंतर्गत ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, बैसाखी, दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए सेंसर स्टिक, स्मार्टफोन, टैबलेट, कैलीपर्स, कृत्रिम हाथ और कृत्रिम पैर जैसे उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। जिन दिव्यांगजनों को इन उपकरणों की आवश्यकता है, वे निर्धारित पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय दिव्यांगता दर्शाने वाला रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, जन्मतिथि या आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा हाईस्कूल अंकपत्र, आय प्रमाण पत्र, दिवyangता प्रमाण पत्र तथा संबंधित उपकरण के लिए चिकित्साधिकारी द्वारा जारी संस्तुति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।

आय सीमा भी तय

योजना का लाभ उन्हीं आवेदकों को मिलेगा जो निर्धारित आय सीमा के अंतर्गत आते हों। शहरी क्षेत्र के आवेदकों की वार्षिक आय 56,460 रुपये तक तथा ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों की वार्षिक आय 46,080 रुपये तक निर्धारित की गई है।

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया या योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आवेदक विकास भवन, कक्ष संख्या-107, सूरजपुर स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। अधिकारियों ने पात्र दिव्यांगजनों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.