Squid Game Season 2: ‘स्क्विड गेम’ के सीजन 2 का हुआ ऐलान, फैंस हुए ख़ुशी से पागल

0 580

Squid Game Season 2 : डिजटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने वाली ज्यादातर वेब सीरीज दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रहती हैं. वही फैंस को इस पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है. साल 2021 में रिलीज की गई Squid Game सीरीज के फैंस मुरीद हो गए थे. सीरीज में 7 गेम और 456 पार्टिसिपेंट्स थे, जबकि विजेता सिर्फ एक. इसके पहले पार्ट को बार-बार देखने के बाद भी फैंस का मन नहीं भरता है. सीरीज का पहला सीजन सुपरडुपर हिट हुआ था. जिसने कई नए रिकॉर्ड बनाए थे. इसके दूसरे सीजन का सभी को बेसब्री से इंतजार था और आखिर वो समय आ ही गया.

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया टीजर

नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सीरीज का 10 सेकेंड का एक टीजर शेयर किया है. साथ ही एक नोट भी साझा किया है. जिसके जरिए स्किवड गेम के नए सीजन की अनाउंसमेंट की गई है.

टीजर में गेम वाली डॉल की एक आंख दिखाई गई है, जिसमें 2 लिखा रहता है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है- ‘On your marks, Get set, Greenlight, Squid Game continues’.

इतना ही नहीं, नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्पेशल मैसेज भी शेयर किया है. मैसेज में सीरीज के डायरेक्टर हवांग डॉन्ग ह्यूक ने लिखा- ‘पिछले साल स्किवड गेम्स के पहले सीजन को रिलीज करने में हमें 12 साल लग गए थे,लेकिन स्किवड गेम को नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज बनने में और लोगों का दिल जीतने में सिर्फ 12 दिन लगे. स्किवड गेम के राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की दुनिया भर में फैंस ने खूब तारीफ की थी. हमारा शो देखने और पसंद करने के लिए आपका धन्यवाद. एक बार फिर जी-हन वापस आ रहा है, द फ्रंट मैन वापस आ रहा है, सीजन 2 Squid Game Season 2 आ रहा है’.

 

ये भी पढ़े:वित्तीय रोबोट कभी # 1 निवेश उपकरण है । इसे लॉन्च करें!

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.