पुणे में संत तुकाराम मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, अगवानी के लिए मंदिरों का शहर देहू तैयार

0 632

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र में रहेंगे। उनकी अगवानी के लिए पुणे के पास मंदिरों का शहर देहू पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री दोपहर को देहू में 17वीं सदी के संत तुकाराम महाराज मंदिर में शिला (चट्टान) मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मुंबई में क्रांतिकारियों की गैलरी का अनावरण करेंगे। इसके अलावा 200 वर्ष से लगातार प्रकाशित होने वाले अखबार ‘मुंबई समाचार’ के ‘द्विशताब्दी महोत्सव’ में भी हिस्सा लेंगे। अखबार की अनूठी उपलब्धि के लिए इस मौके पर एक डाक टिकट भी जारी किया जाएगा।

श्री संत तुकाराम महाराज संस्थान देहु के प्रमुख नितिन मोरे के मुताबिक एक करोड़ रुपये की लागत से ‘शिला’ मंदिर का निर्माण किया गया है। राज्य सरकार से कोई वित्तीय सहायता नहीं ली गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को विशेष टोपी भेंट की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.