सतना : मैहर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, बच्चों- महिलाओं समेत 14 घायल

0 740

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर-परसमनिया मार्ग पर सोमवार रात सड़क हादसे में दर्शनार्थियों से भरा 407 वाहन पलट गया। इस हादसे में वाहन सवार 14 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का ईलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सतना जिले के करीब 25 लोग धार्मिक यात्रा पर निकले थे। सतना से दुरेहा, चुनहा, परसमनिया आदि देव स्थानों में दर्शन पूजन करने के बाद सोमवार देर रात सभी मां शारदा के दर्शन करने मैहर के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान मैहर-परसमनिया मार्ग पर रामपुर पाठा के पास घाट पर तेज रफ्तार 407 वाहन के सामने अचानक एक बाइक आ गई।

बाइक को बचाने के लिए ड्राइवर ने जब ब्रेक लगाया तो पूरा पैडल अंदर चला गया लेकिन वाहन नहीं रुका। ब्रेक फेल होते ही ड्राइवर चिल्लाया जिसके बाद सभी के होश उड़ गए। इसी बीच चालक के नियंत्रण से बाहर हो कर वाहन पलट गया। वाहन पलटते ही चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों और स्थानीय ने दुर्घटना का शिकार हुए लोगों की मदद की और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मैहर भेजा। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 14 लोग घायल हुए हैं। एसडीओपी मैहर लोकेश डावर भी घायलों को देखने और उनके इलाज के बारे में जानकारी लेने देर रात सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.