Vivo का बड़ा धमाका! 7050mAh बैटरी और दमदार 5G फीचर्स के साथ आज लॉन्च होगा नया Vivo S2

0 8

नई दिल्ली: वीवो आज भारतीय बाजार में अपनी एस सीरीज की वापसी करने जा रहा है। कंपनी 6 अगस्त को अपना नया 5जी स्मार्टफोन Vivo S2 लॉन्च करेगी। करीब छह साल बाद एस सीरीज की भारत में वापसी हो रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कई प्रमुख फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिससे यह डिवाइस प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च

Vivo S2 को आज दोपहर 12 बजे भारतीय समयानुसार लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन कंपनी के आधिकारिक बिक्री चैनलों, अमेजन और अन्य अधिकृत रिटेल स्टोर्स के जरिए ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। फोन सिल्क व्हाइट, सफायर ब्लू और रीगल ब्रॉन्ज रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत 40 हजार रुपये से कम हो सकती है, हालांकि आधिकारिक कीमत लॉन्च के दौरान ही घोषित की जाएगी।

6.83 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और नया प्रोसेसर

Vivo S2 में 7.99 मिमी मोटाई वाला अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन दिया गया है। स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 3डी कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो बेहतर विजुअल अनुभव देने का दावा करता है।

फोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी के अनुसार यह चिपसेट लगभग 9.70 लाख का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर हासिल करता है, जिससे मल्टीटास्किंग, गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर प्रदर्शन मिलने की उम्मीद है।

50MP कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट

फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 में Sony IMX852 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। खास बात यह है कि आगे और पीछे दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। इसके अलावा फोन में ऑरा लाइट पोर्ट्रेट और डुअल व्यू वीडियो जैसे फीचर भी उपलब्ध होंगे।

7050mAh बैटरी बनेगी सबसे बड़ी ताकत

Vivo S2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7050mAh क्षमता वाली बैटरी होगी। बड़ी बैटरी के साथ फोन लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, नेविगेशन और अन्य दैनिक उपयोग के लिए बेहतर बैकअप देने का दावा करता है। कंपनी का कहना है कि सामान्य उपयोग में यह बैटरी लंबे समय तक साथ निभाने में सक्षम होगी।

एस सीरीज की भारत में वापसी पर नजर

वीवो की एस सीरीज लंबे अंतराल के बाद भारतीय बाजार में वापसी कर रही है। ऐसे में कंपनी की कोशिश प्रीमियम फीचर्स, बड़ी बैटरी और आकर्षक डिजाइन के दम पर मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने की है। लॉन्च के बाद फोन की कीमत, उपलब्धता और सभी आधिकारिक स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठ जाएगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.