नोएडा में हिंडन डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 27,800 वर्ग मीटर जमीन कराई गई खाली

0 21

नोएडा: मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर नौएडा प्राधिकरण ने 10 सितंबर 2026 को सेक्टर-144 पुस्ता रोड के साथ हिंडन डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। करीब 27,800 वर्ग मीटर भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण और कब्जे को ध्वस्त कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अतिक्रमणकर्ताओं को भी स्पष्ट चेतावनी दी गई कि संबंधित स्थल पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण दोबारा न किया जाए। प्राधिकरण की ओर से मौके पर अवैध गतिविधियों को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए।

दोबारा निर्माण हुआ तो होगी प्रभावी कार्रवाई

नौएडा प्राधिकरण ने अतिक्रमणकर्ताओं को चेताया है कि यदि प्रश्नगत स्थल पर दोबारा कोई अवैध निर्माण किया जाता है, तो उसके खिलाफ फिर से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की इस कार्रवाई का उद्देश्य हिंडन डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर रोक लगाना है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.