देशभर से जुटे 140 से अधिक IERTian, लखनऊ में यादों का हुआ मिलन; 2001 बैच की रजत जयंती ने बढ़ाया समारोह का गौरव

0 212

लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (IERT), प्रयागराज के पुरातन छात्रों का बहुप्रतीक्षित वार्षिक मिलन समारोह “IERTians Let’s Connect – अवध मीट 2026” 12 और 13 सितंबर को लखनऊ स्थित रमाडा होटल में भव्य रूप से आयोजित हुआ। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लगभग 140 पुरातन छात्रों ने समारोह में हिस्सा लिया और वर्षों पुरानी यादों को साझा करते हुए एक-दूसरे से फिर जुड़ने का अवसर प्राप्त किया।

कार्यक्रम में IERT से शिक्षा प्राप्त कर भारत सरकार के महत्वपूर्ण उपक्रमों, प्रतिष्ठित संस्थानों, कॉरपोरेट जगत, उद्योग, सामाजिक क्षेत्र और फिल्म जगत में अपनी सेवाएं दे रहे पुरातन छात्रों ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभवों, उपलब्धियों और संस्थान से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए IERT की गौरवशाली परंपरा और उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सामने रखा।

संघर्ष से सफलता तक, पुरातन छात्रों ने साझा किए अनुभव

 

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके IERTians ने छात्र जीवन के अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों से साथियों को रूबरू कराया। वक्ताओं ने कहा कि IERT ने उन्हें तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा देने के साथ-साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने, आगे बढ़ने और समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने की प्रेरणा भी दी।

2001 बैच की सिल्वर जुबली रही समारोह का खास आकर्षण

इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से वर्ष 2001 में IERT से उत्तीर्ण हुए पुरातन छात्रों की Silver Jubilee (रजत जयंती) को समर्पित रहा। 2001 बैच के विद्यार्थियों की 25 वर्षों की यात्रा और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इस दौरान पुराने सहपाठियों का वर्षों बाद एक साथ मिलना समारोह के सबसे भावुक और आकर्षक पलों में शामिल रहा। पुरानी यादों और छात्र जीवन के अनुभवों ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

शिव प्रताप सिंह, सुनील सिंह परिहार और रोहित सिंह ने निभाई अहम भूमिका

 

समारोह को सफल बनाने में आयोजक श्री शिव प्रताप सिंह, श्री सुनील सिंह परिहार एवं श्री रोहित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। देश के अलग-अलग शहरों से पुरातन छात्रों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने आयोजन को भावनात्मक और यादगार बना दिया।

13 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा IERTians Let’s Connect

कार्यक्रम के संबंध में श्री नीरज कुमार ओझा ने कहा कि “IERTians Let’s Connect” केवल एक Alumni Meet नहीं है, बल्कि IERT से जुड़े उन हजारों विद्यार्थियों के बीच संबंधों, स्मृतियों और मूल्यों को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन पिछले 13 वर्षों से लगातार हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है और आने वाले वर्षों में भी इसी उत्साह एवं निरंतरता के साथ जारी रहेगा।

नई पीढ़ी के विद्यार्थियों को भी मिलेगा मार्गदर्शन

श्री नीरज कुमार ओझा ने कहा कि IERT के पुरातन छात्र आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों और संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं तथा अपने-अपने क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण और समाज की प्रगति में योगदान दे रहे हैं।

ऐसे आयोजनों के जरिए पुरातन छात्रों के बीच आपसी सहयोग, अनुभवों के आदान-प्रदान और नई पीढ़ी के विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के नए अवसर भी तैयार होते हैं।

“अवध मीट 2026” ने एक बार फिर साबित किया कि वर्षों का अंतर भी IERT की शिक्षा, संस्कार और मित्रता से बने रिश्तों की मजबूती को कम नहीं कर सकता। समारोह ने पुरानी यादों को फिर जीवंत करने के साथ-साथ Alumni Network को मजबूत करने और नई पीढ़ी को प्रेरणा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.