Army Recruitment plan Agneepath: सेना भर्ती योजना अग्निपथ के विरोध में गांवों से तिरंगा लेकर निकले युवा, हाइवे कर दिया जाम

0 696

बुलंदशहर : केंद्र सरकार की ओर से सेना में भर्ती के लिए लाई गई योजना अग्निपथ को लेकर युवाओं में उबाल है. बिहार से शुरू हुई सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध की आग पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर तक भी पहुंच चुकी है. आज जिले के हजारों युवक हाथों में तिरंगा लेकर अपने गांवों से निकलकर नए नियमों के विरोध में भूड चौराहे पर पहुंचे और वहां सड़क जाम कर दिया. केंद्र सरकार की इस योजना का विरोध कर रहे युवकों के हाथ में तिरंगा था.

सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम आशीष कुमार ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं माने और चौराहे पर जाम लगा कर बैठ गए. बता दें कि केंद्र सरकार ने सेना भर्ती में नए नियम जारी कर अग्निपथ योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत युवाओं को सेना में चार साल के लिए नौकरी मिलेगी। इसके विरोध में गुरुवार की सुबह जिले के गांव से युवाओं की भीड़ ने हाथ में तिरंगा लेकर जिला मुख्यालय की ओर मार्च किया. हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में युवक भूड चौराहे पर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. युवाओं की मांग थी कि सेना भर्ती के नए नियमों को वापस लिया जाए और भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। चौराहा जाम होने से सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

युवाओं को डर है कि अग्निवीर भर्ती के लिए चार साल के लिए नियमित कैडर खत्म हो सकता है। युवाओं ने कहा कि हम चार साल इतनी मेहनत करेंगे, उसके बाद क्या किया जाएगा. सेना में नौकरी नौकरी नहीं बल्कि पूरे परिवार की सुरक्षा का मसला है। गांव से लेकर शहर के खेल स्टेडियम तक सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में यही चर्चा है। किसी भी भर्ती में अर्हता प्राप्त किए बिना दो साल पहले ही बीत चुके हैं। अब चार साल का अग्निवीर बनकर वह किसके रूप में घर लौटेगा?

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.