उत्तरकाशी: डीएम एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने रूप से पुस्तक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

0 788

उत्तरकाशी: राष्ट्रीय पुस्तक न्यास शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट के सभागार में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई है l जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला एवं नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल द्वारा संयुक्त रूप से पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया । जिलाधिकारी ने पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुये कहा कि सीमांत जनपद उत्तरकाशी में इस प्रकार की प्रदर्शनी लगने से साहित्यकों, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों एवं अन्य पाठकों को यह प्रदर्शनी लाभप्रद होगी l प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए प्रदर्शनी में लगायी गयी विभिन्न भाषाओं की किताबें उनके बेहतर भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगी l

बता दें कि प्रदर्शनी 17 से 23 जून 2022 तक नगर पालिका परिषद् बाड़ाहाट के सभागार कक्ष लगाई जाएगी । राष्ट्रीय पुस्तक न्यास का मुख्य उद्देश्य किफायती मूल्यों पर उच्च कोटि की पुस्तकों का प्रकाशन कर देश के विभिन्न भागों में आम पाठकों तक पहुंचाना है l दूर-दराज क्षेत्रों में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए न्यास ने देश के सीमावर्ती जनपदों के इलाकों में पुस्तक व सचल प्रदर्शनियों का आयोजन किया है । इस पुस्तक प्रदर्शनी में न्यास द्वारा प्रकाशित हिंदी ,अंग्रेजी के अलावा गढ़वाली, नेपाली व कुमाऊँनी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं की पुस्तकों का संग्रह है । तथा विभिन्न विषयों पर कहानी, उपन्यास महापुरुषों की जीवनी, लोकोपयोगी विज्ञान भारत देश और अन्य विषयों पर गुणवत्ता और किफायती पुस्तकें उपलब्ध है । पुस्तकों की खरीद पर 10 % व संस्थानों को 25 % तक की छूट प्रदान की जा रही है ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.