जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को ढेर किया

0 692

जम्‍मू-कश्‍मीर में आज पुलवामा जिले के चांदगाम इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस महानिरिक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी गुट से संबंधित हैं।

श्री कुमार ने बताया कि इनमें से एक आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक है। उन्होंने इस मुठभेड़ को सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी बताया। श्री कुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एम-4 कार्बाइन और एक ए-के राइफल बरामद की गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.