योगी सरकार की नीतियों से यूपी बना निवेश का पसंदीदा ठिकाना, CNH के इंडिया प्रेसिडेंट ने की तारीफ; 1,219 करोड़ के निवेश से बढ़ेंगे रोजगार

0 31

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए तैयार हो रहे माहौल की सीएनएच के इंडिया रीजन प्रेसिडेंट नरेंद्र मित्तल ने सराहना की है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में कंपनी के ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र के भूमि पूजन के अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और प्रदेश सरकार की नीतियों को निवेश के अनुकूल वातावरण बनाने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग और प्रोत्साहन से उत्तर प्रदेश में उद्योगों के विस्तार, निवेश और नवाचार की नई संभावनाएं बनी हैं।

सरकार के सहयोग से निवेश को मिला बढ़ावा

नरेंद्र मित्तल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के निरंतर सहयोग और सीएनएच पर जताए गए भरोसे ने इस निवेश को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाई है। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री का नेतृत्व औद्योगिक विकास के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करने में सहायक रहा है। यही वजह है कि उद्योग जगत उत्तर प्रदेश को निवेश के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में देख रहा है।

1,219 करोड़ रुपये से स्थापित होगा ट्रैक्टर संयंत्र

यीडा क्षेत्र में सीएनएच की ओर से 1,219 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। नरेंद्र मित्तल ने कहा कि यह निवेश केवल एक फैक्ट्री लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके दूरगामी आर्थिक और औद्योगिक प्रभाव होंगे। इससे प्रदेश में नए अवसर पैदा होंगे, औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना से उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ देश की आर्थिक प्रगति को भी गति मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश के साथ साझेदारी को बताया अहम

सीएनएच के इंडिया रीजन प्रेसिडेंट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ कंपनी की यह साझेदारी उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कंपनी प्रदेश के औद्योगिक विकास में भागीदार बनकर मजबूत और समृद्ध भविष्य के निर्माण में योगदान देना चाहती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित हो रहे औद्योगिक माहौल की सराहना करते हुए कहा कि यह साझेदारी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.