पेंशनरों के लिए जरूरी खबर! 16 नवंबर को दादरी तहसील में लगेगा विशेष कैंप, इन 3 दस्तावेजों के बिना नहीं होगा काम

0 35

ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र में रहने वाले पेंशनरों के लिए राहत की खबर है। जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 16 नवंबर 2026 को दादरी तहसील परिसर में विशेष शिविर लगाया जाएगा। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस कैंप में पेंशनर डिजिटल माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। प्रशासन ने उन पेंशनरों से शिविर में पहुंचने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक अपना प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है।

वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के पेंशनरों को साल में एक बार अपना जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। इसे किसी भी महीने कोषागार में जमा किया जा सकता है और जमा होने के बाद यह अगले एक साल तक प्रभावी रहता है।

अब कोषागार जाने की जरूरत नहीं

पेंशनरों को अब जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की अनिवार्यता नहीं है। वे अपनी बैंक शाखा या जीवन प्रमाण पोर्टल के जरिए भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल फोन में आधार फेस आरडी ऐप और जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके माध्यम से घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है।

शिविर में आधार कार्ड और बैंक पासबुक लाना जरूरी

उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के तहत डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए दादरी तहसील परिसर में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। दादरी में रहने वाले पेंशनर 16 नवंबर को निर्धारित समय पर पहुंचकर अपना डिजिटल प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

शिविर में आने वाले पेंशनरों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। प्रशासन ने सभी संबंधित पेंशनरों से अपील की है कि वे समय रहते अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि पेंशन संबंधी औपचारिकताओं में परेशानी न हो।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.