Bhool Bhulaiyaa 2 OTT: अब OTT पर धमाल मचायेगी भूल भुलैया 2, जानें कब-कहां देख सकेंगे Kartik Aaryan की मूवी

0 611

Bhool Bhulaiyaa 2 OTT कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 29 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ‘भूल भुलैया 2’ का जलवा छाया हुआ है। इस फिल्म को लेकर फैंस लगातार ओटीटी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब फैंस का इंतजार खत्म होने को है। जी हां, ‘भूल भुलैया 2’ कब और किसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है, इससे जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सिनेमाघरों में 20 मई 2022 को रिलीज हुई थी।

बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की ‘भूल भुलैया 2’ को ओटीटी के लिए कई बढ़िया ऑफर आए हैं। इस फिल्म की ओटीटी डील कंफर्म हो चुकी है। ‘भूल भुलैया 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 19 जून 2022 से स्ट्रीम हो सकती है। इस बारे में बात करते हुए ऐक्टर ने कहा कि वह भूल भुलैया जर्नी को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। जिस तरह फिल्म को सिनेमाघरों में प्यार मिला वह सुपर थ्रिलर है। अब हम चाहते हैं कि ओटीटी (Bhool Bhulaiyaa 2 OTT) पर भी इसे इतना ही प्यार मिले। दुनियाभर के फैंस इसे पसंद करें।

साल 2007 की भूल भुलैया और साल 2022 की ‘भूल भुलैया 2’

बता दें ‘भूल भुलैया 2’ साल 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa 2) का सीक्वल है। पिछली बार अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा से लेकर राजपाल यादव आए थे। इस बार अनीस बज्मी की ‘भूल भुलैया 2’ में कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन से लेकर राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं।

‘भूल भुलैया 2’ ने रौंद डाला धाकड़ को

‘भूल भुलैया 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की धाकड़ से क्लैश हुआ था। जब दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराई तो तरह तरह की उम्मीदें की जा रही थीं लेकिन ‘भूल भुलैया 2’ ने कंगना की फिल्म को रौंद डाला। धाकड़ जहां सुपर फ्लॉप साबित हुई तो वहीं भूल भुलैया 2 ने 175 करोड़ रुपये का बिजनेस कर डाला है।

 

देवरिया। जनपद देवरिया की अंशु ने हासिल किया टॉप 10 में स्थान

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.