देवरिया। भटनी देवरिया की अंशु ने हासिल किया टॉप 10 में स्थान

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम में अंशु ने हासिल किया टॉप 10 में स्थान , बताया कि वह आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती हैं।

0 614

देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम में देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र की कौला डाबर गांव की रहने वाली अंशु यादव ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान पाया है। इसके साथ ही उन्होंने मंडल टॉप भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण प्रतिभा का लोहा भी मनवाया है।

अंशु ने बताया कि वह आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती हैं।

अंशु के पिता दिनेश यादव किसान और मां सरिता देवी गृहिणी हैं। अंशु भटनी क्षेत्र के श्री वचन डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज भरहे चौरा की छात्रा हैं। यहां के प्रधानाचार्य राधेश्याम प्रसाद मौर्य ने बताया कि अंशु पढ़ने में बहुत होशियार रही हैं। वह प्रतिदिन स्कूल आती रही हैं। उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और चित्रकला विषय से पढ़ाई की है।अंशु विज्ञान में 100, हिंदी में 97 और गणित में 95 अंक पाने में सफल रही हैं। अंशु ने बताया कि वह आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती हैं।

उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन सात से आठ घंटे की पढ़ती थी। साथ ही रिवीजन पर ज्यादा फोकस किया। गणित व विज्ञान उनके मनपसंद विषय हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें टॉप 10 में आने की उम्मीद थी क्योंकि उन्होंने इसके लिए कठिन परिश्रम किया था।

 

Also Read : देवरिया/बरहज : डीएम ने बरहज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जन समस्यायें

 

रिपोर्ट :  अजय पाण्डेय , देवरिया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.