UP Corona Update: कोरोना संक्रमण के 491 नये मामले, कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

0 573

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 98,126 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 491 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,62,11,503 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 273 लोग तथा अब तक कुल 20,58,434 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,540 एक्टिव मामले है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 18 जून, 2022 को एक दिन में 4,05,778 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,33,76,927 तथा दूसरी डोज 14,08,81,171 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,38,82,757 तथा दूसरी डोज 1,18,04,458 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 79,41,640 तथा दूसरी डोज 49,22,362 दी गयी। कल तक 34,11,647 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,62,20,962 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.