बिजली विभाग के फ़र्जी कर्मचारी बनकर वसूली करने वाले पुलिस व विद्युत कर्मचारियों के हत्थे चढ़े

0 457

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा द्वारा आम जनता को निर्धारित रोस्टर के अनुरूप विद्युत सप्लाई सुनिश्चित कराने तथा बिजली चोरी रोकने व विद्युत विभाग की आड़ में फर्जी वसूली करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें जेल भेजने की कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के सार्थक व सकारात्मक परिणाम निखर कर आ रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला आज ऊर्जा मंत्री के गृह जनपद मऊ में भी देखने को मिला, जहां पर फर्जी विद्युत कर्मचारी बनकर आम जनता पर रौब दिखाकर वसूली करने वाले कई लोगों को जनता के सहयोग से बिजली विभाग के अधिकारियों ,कर्मचारियों व पुलिस ने पकड़ा। फर्जी कर्मचारी बनकर अवैध उगाही कर, विद्युत विभाग की छवि खराब करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की गती है।

ऊर्जा मंत्री ने जनता से अपील की है कि इस तरह के कोई फर्जी बिजली कर्मचारी उनकी नजर में आएं ,तो तत्काल विद्युत विभाग व पुलिस को सूचित करें ,ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.