ऊर्जा मंत्री ने ’सम्भव’ पोर्टल के तहत सोमवार को प्रत्येक जिला एवं सर्कल स्तर पर जनसुनवाई के दिये निर्देश

0 453

लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने ‘सम्भव’ पोर्टल की व्यवस्था अनुसार कल सोमवार 20 जून, 2022 को सभी जिला एवं सर्कल स्तर पर जनसुनवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है। उन्होंने कहा कि कल सभी अधिशाषी अभियंता प्रातः 10:00 से एवं अधीक्षण अभियंता अपरान्ह 3:00 से अपने स्तर पर लोगों की शिकायतों को सुनेंगे व समस्यायों का समाधान करेंगे।

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों व समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित समाधान के लिए आईसीटी आधारित ’सम्भव’ (सिस्टमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकॅनिज्म ब्रिंग हैप्पीनेस एण्ड वैल्यू) नामक पोर्टल की व्यवस्था लागू की है। अब इससे स्थानीय स्तर पर ही लोंगो की शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण ढंग से समाधान हो रहा है।

ऊर्जा मंत्री श्री ए.के.शर्मा ने कहा कि आईसीटी आधारित ’सम्भव’ के तहत ऐसी व्यवस्था की गई है, जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओ का सुनिश्चित समाधान हो सकेगा। इससे अब उपभोक्ताओं को उसी शिकायत को दुबारा करने की जरूरत नहीं पडे़गी। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक समस्या का गहन विश्लेषण कर समाधान किया जाएगा, जिससे कि भविष्य में ऐसी समस्या दुबारा सामने ना आए।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान स्थानीय स्तर पर हो,इस पर बल दिया गया है, फिर भी किसी समस्या के जिला, सर्किल और डिस्कॉम स्तर पर समाधान न हो पाने से, ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए माह के तीसरे बुधवार को स्वयं ऊर्जा मंत्री द्वारा सुनवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया है कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में किसी भी स्तर पर ढिलाई व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.