Corona Update Today: देश में अबतक कोरोनारोधी टीके की 196.45 करोड़ खुराक दी गई

0 440

नई दिल्ली: राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार सुबह 8 बजे तक 196 करोड़ 45 लाख से ज्यादा कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 12.38 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 193.53 करोड़ खुराक मुफ्त उपलब्ध कराई जा चुकी है। इनमें 12.53 करोड़ टीके की खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.