सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना हमारा लक्ष्य है, नियम तोड़ने वालो के खिलाफ की गई कार्रवाई: दयाशंकर सिंह

0 824

लखनऊ: परिवहन विभाग द्वारा 19 मई से 15 जून तक मनाये गये सड़क सुरक्षा माह के तहत पूरे प्रदेश में प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। इसके तहत हेलमेट न पहनने पर 50,227 वाहनों का चालान करते हुए 50.05 लाख रूपये शमन शुल्क वसूले गए एवं 147 वाहन चालकों का डी.एल. निरस्त किया गया तथा 15882 सीट बेल्ट न पहनने वालों के वाहनों का चालान करते हुए 46.58 रूपये शमन शुल्क वसूला गया एवं 98 लोगों के डी.एल. निरस्त किया गया।

यह जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा माह के नोडल अधिकारी उप परिवहन आयुक्त पुष्पसेन सत्यार्थी ने बताया कि परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिये कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाय। सत्यार्थी ने बताया कि इसी प्रकार वाहन चलाते समय फोन पर बात करने वाले 5397 वाहन, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 746 वाहन ओवर स्पीडिंग वाले 9158 वाहनों एवं स्टंट करने वाले 1025 वाहनों का चालान किये गये एवं शमन शुल्क वसूले गए।

सत्यार्थी ने बताया कि परिवहन मंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कराना हमारा दायित्व है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना हमारा लक्ष्य है। परिवहन मंत्री के निर्देश है कि समय-समय पर अभियान चलाकर लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करे एवं नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.