हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त का है खास महत्व, जानिए कब शुरू होता है

0 690

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में मुहूर्त का खास महत्व है. अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग कोई भी काम शुरू करने से पहले मुहूर्त निकाल लेते हैं। ऐसा माना जाता है कि हर काम का कोई न कोई शुभ मुहूर्त होता है, इसलिए मुहूर्त निकाला जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार 24 घंटे में 30 मुहूर्त होते हैं। सूर्योदय से पहले दो मुहूर्त होते हैं। पहला मुहूर्त विष्णु मुहूर्त और दूसरे मुहूर्त को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है।

मुहूर्त क्या है – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक तालिका जिसमें दिन के 24 घंटे की स्थिति को खगोलीय आधार पर दर्शाया जाता है। 24 घंटे में 30 मुहूर्त होते हैं। दिन और रात के 30वें भाग को मुहूर्त कहते हैं। एक मुहूर्त 2 घटी 48 मिनट का होता है।

सुबह 4.24 से 5.12 बजे के बीच के समय को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है। ब्रह्म मुहूर्त के बारे में ज्योतिषियों का कहना है कि इस मुहूर्त में उठने से व्यक्ति को बुद्धि, बल, सौंदर्य और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इस मुहूर्त के दौरान वातावरण में ऑक्सीजन का स्तर अधिकतम रहता है। अगर इस समय व्यायाम किया जाए तो शरीर को शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। फेफड़ों की शक्ति बढ़ती है, जिससे रक्त शुद्ध होता है। इस समय व्यायाम करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.