4 राज्यों में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 400 से ज्यादा केस

0 909

देश में कोरोना वायरस (Corona virus) के बढ़ते मामलों के बीच ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के मामले भी बढ़ रहे हैं. ओमिक्रॉन का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में अत्यधिक उत्परिवर्तित वेरिएंट (highly-mutated variant) के 400 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं.

इसके साथ, ओमिक्रॉन मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,461 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के मामले फैल चुके हैं. महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 1,247 मामले सामने आए हैं, इसके बाद राजस्थान (645 मामले), दिल्ली (546 मामले), कर्नाटक (479 मामले) और केरल में 350 मामले में संक्रमण के केस आए हैं.

केंद्र और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच जारी कोरोना गाइडलाइंस के बीच देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कारण 1,68,063 नए केस दर्ज किए गए जबकि इस दौरान 277 मरीजों की मौत भी हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 8,21,446 हो गई है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.