भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

0 683

भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच 3 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मैच आज से केपटाउन (Cape Town Test) में शुरू हो रहा है. दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए सीरीज के आखिरी मैच में जीत दोनों टीमों के लिए जरूरी हो गई है. केपटाउन में जिस भी टीम का जीत से नाता जुड़ेगा, सीरीज पर भी उसका दावा होगा. भारत ने अभी तक साउथ अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है और इस मैच को जीतकर वह इस सूखे को खत्म करना चाहेगी. वहीं साउथ अफ्रीका चाहेगी की भारत का उनके देश में सीरीज जीतने का इंतजार बढ़े. टीम इंडिया के लिए इस मैच में एक अच्छी खबर ये है कि उसके कप्तान विराट कोहली फिट हो गए हैं और इस मैच में खेलेंगे. वह पीठ में समस्या के कारण दूसरे मैच में नहीं खेले थे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.