कुल्लू में अवैध संबधों के चलते पति ने मारी पत्नी व आशिक को गोली, दो की मौत

0 705

कुल्लू: पर्यटन नगरी मनाली में पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पति ने आशिक को गोली मार दी। पति ने अपनी पत्नी पर भी गोली दाग दी। घटना को अंजाम देने के बाद आहत पति ने अपने आप को भी गोली मार ली है।

जानकारी के अनुसार मनाली में लेफ्ट बैंक मार्ग पर स्थित सुरु गांव के एक होटल में रात को पार्टी का आयोजन किया गया था। देर रात तक पार्टी चलती रही लेकिन सुबह होटल में अचानक गोली चलने की आवाज आई। होटल कर्मी उस तरफ भागे जहां से गोली चलने की आवाज आई। वहां पहुंचने पर पाया कि वहां तीन लोग खून से लथपथ पड़े हुए थे।

सूचना मिलते ही डीएसपी मनाली मौका पर पहुंच गए वहीं सूचना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा भी मौका पर पहुंच गए। गुरदेव शर्मा ने बताया कि पत्नी के अवैध संबधों के कारण पति ने पत्नी व उसके आशिक को गोली मार दी ओर उसके बाद अपने आपको भी गोली मार ली। गोली लगने से आशिक की मौत हो गई व पत्नी घायल हो गई है। बाद में पति की भी मौत हो गई है। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है ओर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.