आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

0 563

देहरादून: आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में आरोपित निलंबित आईएएस अधिकारी डॉ रामविलास यादव को गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गुरुवार शाम सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद रामविलास यादव को विजिलेंस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोर्ट परिसर से हिरासत में लेकर उन्हें सुद्धोवाला जेल में दाखिल किया गया।

रामविलास यादव को करीब 13 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर किया गया था। विजिलेंस के सवालों का रामविलास यादव सही जवाब देने से बचते रहे हैं। कोर्ट में पेशी के दौरान विजिलेंस की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर रामविलास को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विजिलेंस के निदेशक अमित सिन्हा ने बताया कि रामविलास यादव ने किसी भी सवाल का वाजिब जवाब नहीं दिया। उनकी पत्नी को भी बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया था।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.