लखीमपुर खीरी में बस-ट्रक की भिड़ंत में चार की मौत, 12 गंभीर जख्मी

0 521

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के पीलीभीत-बस्ती हाइवे स्थित ग्राम भरेहटा के पास शुक्रवार को ट्रक और बस की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक, रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। सभी घायलों का सीएचसी धौरहरा में इलाज चल रहा है। इनमें कई घायलों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त शुरू कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.