क्रूरता की हद पार: किशोर की गला रेतकर हत्या, हत्यारों ने हाथ-पैर की उंगलियां भी काट डाली

0 530

क्रूरता की हद पार देवरिया।रहमान की हत्या की वजह और हत्याओं की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं दुकानदारों ने बाजार बंद करने का फैसला लिया है। रहमान आठ बजे रात में बाइक लेकर घर से निकला था। वह लार पेट्रोल पंप पर तेल भी भरवाया है, जिसकी फुटेज सीसीटीवी में देखी गई है।देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां नगर पंचायत लार के बाजार वार्ड निवासी 17 वर्षीय रहमान पुत्र सलीम की बृहस्पतिवार की रात में गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बेरहमी के साथ उसके हाथ-पांव की उंगलियों को भी काट डाला। उसका शव पुलिस ने शुक्रवार सुबह सुतावर-चौमुखा मार्ग से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी बाइक मईल थाना क्षेत्र में मिली है।बताया जा रहा है कि रहमान गुरुवार शाम को बाइक लेकर घर से निकला था। उसने स्वजनों से बताया कि अभी आ रहा हूं। कुछ ही देर में उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। स्वजन रात भर उसके इंतजार में परेशान रहे। सुबह कुछ लोगों ने उसकी गला कटी लाश सुतावर-चौमुखा मार्ग पर देखा तो पुलिस को सूचना दी।पहले तो उसकी पहचान नहीं हो सकी, लेकिन सोशल मीडिया पर शव की फोटो देखते ही लार कस्बा के लोगों ने उसे पहचान लिया। उसके घर सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सुतावर पेट्रोल पंप से खेमादेई मोड़ तक राम जानकी मार्ग पर कई घटनाएं अब तक हो चुकी हैं।

 

ये भी पढ़े:क्रूरता की हद पार: किशोर की गला रेतकर हत्या, हत्यारों ने हाथ-पैर की उंगलियां भी काट डाली

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.