Corona Update: देश में कोरोना संक्रमण के 11,739 नए मामले आए, 25 मरीजों की मौत

0 515

नई दिल्ली । । भारत में रविवार को सामने आए। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 11,739 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में यह शनिवार को सामने आए कोरोना वायरस के 15,940 मामलों से काफी कम है। इसी अवधि में, देश में महामारी से 25 रोगियों की मृत्यु हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 5,24,999 हो गई। वहीं, 10,917 मरीज ठीक भी हुए। इस संख्या के साथ ही कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 4,27,72,498 हो गई।

भारत में रिकवरी रेट 98.58 फीसदी है। जहां दैनिक सकारात्मकता दर भी घटकर 2.59 प्रतिशत पर आ गई, वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.25 प्रतिशत रही। साथ ही इसी अवधि में देशभर में कुल 4,53,940 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक 86.07 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.