CM योगी वाराणसी में काल भैरव मन्दिर तथा काशी विश्वनाथ मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया

मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम तथा गंगा घाट का निरीक्षण किया, मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए

0 609

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी में काल भैरव मन्दिर तथा काशी विश्वनाथ मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम तथा गंगा घाट का निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। वाराणसी के मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री को मन्दिर की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.