शर्मनाक! कलयुगी पिता 6 महीने से कर रहा था अपनी ही बेटी का बलात्कार..

0 649

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद के काकोरी से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से पिछले 6 महीने से दुष्कर्म कर रहा था. पीड़िता का आरोप है कि मां जब भी घर से बाहर जाती तो वह पिता उसके साथ गलत करता। इतना ही नहीं आरोपी पिता अन्य मासूम बेटियों पर भी गंदी नजर रख रहा था। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपने आरोपी पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी काकोरी इलाके का रहने वाला है और मजदूरी का काम करता है. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह मायके गई थी तो उसके पति ने पहली बार वारदात को अंजाम दिया था. तभी से मौका देखकर वह बार-बार ऐसा करने लगा। वह अन्य तीन छोटी बच्चियों को खेलने के लिए बाहर भेजकर ऐसा घिनौना कृत्य करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिकायत के मुताबिक आरोपी पिता अपनी बेटी के साथ रेप के बाद मारपीट करता था और किसी को कुछ न बताने की धमकी देता था। लड़की ने डर के मारे किसी को नहीं बताया। मां ने बेटी से पूछा तो उसने खुलकर सारी बात बताई। जब पिता को इस बात की जानकारी हुई तो उसने फिर से बेटी और उसकी मां के साथ मारपीट की। इस मामले में एडीसीपी दक्षिणी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक मां-बेटी की तरफ से शिकायत मिली है. जिसमें मामला दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.