Uttar Pradesh: खाद्य एवं रसद विभाग में तबादले, 13 जिला आपूर्ति अधिकारियों का ट्रांसफर

0 528

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ट्रांसफर एक्सप्रेस दौड़ गई है. उत्तर प्रदेश में आज खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग में 13 जिला आपूर्ति अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इन तबादलों के पीछे सरकार की मंशा है कि सरकारी काम तेजी से हो सकें।

आज हुए तबादलों में अंजनी कुमार सिंह जिला आपूर्ति अधिकारी खीरी बने। विजय प्रताप सिंह जिला आपूर्ति अधिकारी बिजनौर बने, बृजेश कुमार शुक्ला जिला आपूर्ति अधिकारी हमीरपुर बने, अभय सिंह जिला आपूर्ति अधिकारी फतेहपुर बने। राजेश कुमार सिंह जिला आपूर्ति अधिकारी अमेठी बने, विनय कुमार सिंह जिला आपूर्ति अधिकारी मेरठ बने, जीवेश कुमार मौर्य जिला आपूर्ति अधिकारी सुल्तानपुर बने।

सुरेंद्र यादव बने जिला आपूर्ति अधिकारी फर्रुखाबाद। धुवराज यादव जिला आपूर्ति अधिकारी हाथरस बने, राघवेंद्र कुमार सिंह जिला आपूर्ति अधिकारी मुजफ्फरनगर बने, कृष्ण गोपाल पांडे जिला आपूर्ति अधिकारी गोंडा बने। राजीव कुमार मिश्रा जिला आपूर्ति अधिकारी देवरिया बने। रामजतन यादव बने जिला आपूर्ति अधिकारी बलिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.