पर्यटन मंत्री कल जनपद मैनपुरी के एक दिवसीय भ्रमण पर

0 555

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कल 07 जुलाई गुरूवार को जनपद मैनपुरी के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। इसके दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के अलावा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में स्थानीय प्रशासन से जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके अलावा आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी देंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री प्रातः 09ः00 बजे अपने सरकारी आवास से प्रस्थान कर दोपहर 12ः00 बजे निरीक्षण भवन मैनपुरी पहुॅचेगे। यहां पर लोक निर्माण विभाग तथा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके उपरान्त अपराह्न 01ः00 बजे मैनपुरी बाईपास प्रस्तावित स्थल का लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे। इसके उपरान्त सायं 06ः00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.