इन जिलों में भीषण गर्मी से परेशान हैं लोग, जानिए कब बारिश के आसार

0 626

नई दिल्ली: आषाढ़ का महीना खत्म होने को है और कुछ ही दिनों में सावन का महीना शुरू हो जाएगा. इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने सभी को परेशान कर रखा है. राज्य में मानसून के प्रवेश के बाद सुस्त रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है तो वहीं आम लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं. वहीं लखनऊ के अमौसी स्थित जोनल मौसम विभाग से आज एक राहत भरी खबर सुनने को मिल रही है. एक बार फिर पूर्वानुमान लगाया गया है कि 24 घंटे में बारिश लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत दिला सकती है.

जानकारी के मुताबिक राजधानी लखनऊ में भी शनिवार का दिन उमस से भरा रहा. लखनऊ शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 36.2 रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस 30.6 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मानसूनी हवाएं राज्य से बाहर हैं, जिससे अच्छी बारिश नहीं हो रही है.

ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक देश के पश्चिमी हिस्से में एक दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे रविवार देर रात या सोमवार को बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि बने दबाव के क्षेत्र में अगर पर्याप्त नमी मिल जाए तो बारिश हो सकती है और लोगों को उमस से राहत मिल सकती है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.