लौकी का सेवन करके रखें अपनी त्वचा को जवां

0 505

नई दिल्ली: लौकी सिर्फ हमारी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारी त्वचा में चमक लाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक लौकी का जूस हमारी त्वचा को जवां बनाए रखता है। दरअसल लौकी का जूस शरीर के सिस्टम को साफ करता है। साथ ही यह बढ़ती उम्र के निशानों को दूर करने में भी मदद करता है।

आपको बता दें, लौकी का जूस पीने से चेहरे पर मुंहासे और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। लौकी में विटामिन सी और जिंक के साथ-साथ कई पोषक तत्व होते हैं, जो समय से पहले बूढ़ा होने से रोकने में मदद करते हैं। लौकी में पाए जाने वाले खनिज, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन हमारी त्वचा में प्राकृतिक चमक लाते हैं।

लौकी का जूस चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियों और बढ़ती उम्र के निशानों को कम करता है। इसे पकाकर या जूस के रूप में भी सेवन किया जा सकता है। इसके साथ ही लौकी के रस को चेहरे और गर्दन पर लगाने से त्वचा में निखार आता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.