महाराष्ट्र में बारिश से अब तक 102 लोगों की मौत, 20 गांवों का संपर्क टूटा

0 537

मुंबई: महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण 01 जून से अब तक 102 लोगों की जान जा चुकी है। तेज बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गढ़चिरौली तथा चंद्रपुर जिले के 20 गांवों का संपर्क टूट गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 11 हजार 836 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बारिश की वजह से शनिवार को तड़के नासिक जिले के चौक मंडई क्षेत्र में पुराने घर की दीवार गिरने से दो लोग घायल हो गए। बाढ़ प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की 14 और एसडीआरएफ की पांच टीमें राहत तथा बचाव अभियान में जुटी हैं ।

राज्य नियंत्रण कक्ष के अनुसार राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। गढ़चिरौली, भंडारा, पालघर, चंद्रपुर, गोंदिया, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, रायगढ़, पुणे में भी भारी बारिश हो रही है। इस साल अब तक बारिश ने 102 लोगों की जान ली है । राज्य में बारिश से इंसानों के साथ-साथ जानवर भी प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश से अब तक करीब 183 जानवरों की मौत हो चुकी है। अब तक 11 हजार 836 लोगों को बाढ़ से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इन सभी को राहत केंद्रों में रखा गया है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की तीव्रता शुक्रवार रात से कुछ कम हुई है। इससे नदियों का जलस्तर घट रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों को येलो और ग्रीन अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले कुछ दिनों तक राज्य में कम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.