जॉन अब्राहम की ‘तेहरान’ में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की एंट्री, सच्ची घटना पर आधारित होगी फिल्म

0 707

मुंबई: मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) ने अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में एक शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो लेकिन उनके अभिनय की दर्शकों ने खूब तारीफ की थी। इसी बीच अब अदाकारा मानुषी छिल्लर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। अदाकारा बहुत जल्द जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ एक्शन थ्रिलर ‘तेहरान’ (Tehran) में जबरदस्त किरदार में दिखाई देंगी। जॉन ने इसका ऐलान करते हुए इंस्टाग्राम हैंडल कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

जॉन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में, हम मानुषी को एक छोटा हेयरडू करते हुए देख सकते हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, ‘तेहरान टीम में बेहद प्रतिभाशाली @manushi_chhillar का स्वागत है।’ देखें पोस्ट-

सच्ची घटनाओं पर आधारित, तेहरान अपनी घोषणा के बाद से ही काफी चर्चा बटोर रहा है और मानुषी के जुड़ने से निश्चित रूप से दर्शकों में फिल्म के लिए और भी उत्साह होगा। बेक माई केक फिल्म्स के सहयोग से एक मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन, ‘तेहरान’ का निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है, जिसे रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है। यह फिल्म दिनेश विजान, शोभना यादव और संदीप लेज़ेल द्वारा निर्मित है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.