उपराष्ट्रपति चुनाव: मार्गरेट अल्वा को मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा, सामने आई बड़ी वजह

0 623

नई दिल्ली: विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने आज नामांकन कर दिया है। हालाँकि, इसके पहले बीते दिन एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने नामांकन भर दिया था। इसके साथ ही दोनों महत्वपूर्ण उम्मीदवार आधिकारिक तौर पर चुनाव के लिए मैदान में उतर चुके हैं।

नामांकन भरने के बाद गृह मंत्रालय ने मार्गरेट अल्वा को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है। IB की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर यह सुरक्षा दी गई है। बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति के चुनाव होने और उसके रिजल्ट आने तक गृह मंत्रालय ने ये सुरक्षा दी है। दिल्ली पुलिस के जवान ये सुरक्षा देंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.