UP News: रायबरेली में चलती कार पर डंफर पलटा, पांच की मौत

0 671

रायबरेली: प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर कृपालु इंस्टीट्यूट के पास मंगलवार देररात चलती कार पर डंफर पलट गया। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी कार सवार मुंशीगंज के बाबा ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे। रास्ते में राख से लदा डंबर चलती कार पर पलट गया। हादसे के बाद डंफर चालक रफूचक्कर हो गया। कार में रचित अग्रवाल, पत्नी रुचिता, बच्चे रेयांश और रायशा और नजदीकी रिश्तेदार राकेश, उनकी पत्नी सोनम, पुत्र आदित्य और बेटी तानिषि थे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कार से सभी लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों से रुचिता अग्रवाल, रेयांश, रायशा, राकेश और उनकी पत्नी सोनम को मृत घोषित कर दिया। घायल रचित,आदित्य और तानिषि का उपचार चल रहा है। पुलिस उपाधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि आरोपित डंफर चालक की तलाश की जा रही है ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.