सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का हिंसक प्रदर्शन, बेंगलुरु में कार में लगाई आग

0 495

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय पिछले कई घंटे से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रहा है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता देश भर में हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। बेंगलुरु में कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन के नाम पर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। वहीं राजधानी दिल्ली में रेल पटरियों पर कब्ज़ा करे लिया।

सोनिया गांधी के पूछताछ के विरोध में युवक कांग्रेस के नेता बेंगलुरु में ईडी के बाहर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। इसी दौरान कई कार्यकर्ताओं ने वहां खड़ी कार को पेट्रोल डाल कर आग के हवाले कर दिया। वहीं एक अन्य क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना सामने आई है।

इस मामले पर जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल आर श्रीनिवास गौड़ा ने बताया कि शेषाद्रिपुरम और शांतिनगर में एक-एक घटना की सूचना मिली, जिसमें बदमाशों ने संबंधित स्थानों पर एक-एक वाहन को आग लगाने की कोशिश की। इस मामले में 11 लोग हिरासत में लिए गए हैं। हम मामले में जाँच कर रहे हैं कि वे किस संगठन से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि शेषाद्रिपुरम में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.