पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व परामर्शदात्री समिति की बैठक कल

0 600

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में गठित उ0प्र0 राज्य पुरातत्व परामर्शदात्री समिति की बैठक कल 26 जुलाई, 2022 को अपराह्न 03ः00 बजे गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में रखी गयी है।

यह जानकारी विशेष सचिव संस्कृति आनन्द कुमार ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव नियोजन, महानिदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली, निदेशक संस्कृति निदेशालय, विभागाध्यक्ष प्रा0भा0इ0 एवं पु0 विभाग लखनऊ, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, महानिदेशक राष्ट्रीय सांस्कृतिक संरक्षण अनुसंधान प्रयोगशाला (एन0आर0एल0सी0), महानिदेशक इन्टैक कन्जर्वेशन सेन्टर, लखनऊ, सचिव इन्टैक, 17-लोधी स्टेट नई दिल्ली, अधीक्षण पुरातत्वविद् भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, लखनऊ मण्डल, आगरा मण्डल, सारनाथ मण्डल, मेरठ मण्डल, झांसी मण्डल सदस्य के रूप में भाग लेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.