यूपी में निर्माण श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनाये जाने हेतु अभियान शुरू

0 521

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत विशेष अभियान चलाते हुए आज से 14 अगस्त, 2022 तक हुए गोल्डन कार्ड बनवाकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है।

इस सम्बन्ध में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना से प्रदेश के लगभग 55 लाख निर्माण श्रमिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक के पास गोल्डन कार्ड न होने से उन्हें निःशुल्क इलाज के लिए योजना का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.