National Herald Case: सोनिया गांधी से ईडी की फिर पूछताछ शुरू, कांग्रेस का देशभर में सत्याग्रह का कार्यक्रम

0 478

नई दिल्ली । कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचीं है। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी ने फिर पूछताछ शुरू हो गई है। इससे पहले सोनिया 21 जुलाई को पहले दौर की पूछताछ के लिए दोपहर करीब 12.10 बजे ईडी मुख्यालय पहुंची थीं। उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं।

राहुल गांधी ईडी मुख्यालय से जल्द ही चले गए थे, लेकिन प्रियंका अपनी मां की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए वापस वहीं रुक गईं थी। प्रियंका ने अपनी मां से पूछताछ के दौरान ईडी मुख्यालय में मौजूद रहने का अनुरोध किया था। ईडी ने इसे स्वीकार कर लिया। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, सोनिया से वही सवाल पूछे गए जो राहुल गांधी से उनकी पांच दिनों की पूछताछ के दौरान पूछे गए थे

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.