राष्ट्रीय जागरण मंच ने कारगिल युद्ध में जान गंवाने वाले जवानों को दी श्रद्धांजलि

0 590

लखनऊ: आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में व अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में नगर के विजय उद्यान में तत्कालीन विजय युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला संघचालक डा आर एस गुप्ता, अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव व भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष देवराज त्रिपाठी ,ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार छल से पाकिस्तान ने म‌ई 1999 में कारगिल की चोटी पर कब्जा कर लिया था , परन्तु भारत के वीर सैनिक ऐसा जवाब देंगे ऐसी पाकिस्तान को उम्मीद नहीं थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने कहा था कि यदि पाकिस्तान परमाणु युद्ध की हिमाकत करेगा तो भूगोल से पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाएगा।और अंततः 26 जुलाई को भारत को शानदार विजय हासिल हुई।

इस अवसर पर अधिवक्ता अनूप यादव, अधिवक्ता नरेंद्र पांडेय, अधिवक्ता प्रमोद कुमार, अधिवक्ता पवन मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल,लायक राम वर्मा,डा अरविंद, अनंत राम, रवींद्र राय,जसवीर सिंह,धर्म राज सिंह,साहब नारायण शर्मा, सतीश जायसवाल सहित अनेकों राष्ट्रवादी भाव से ओतप्रोत लोग उपस्थित रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.