Delhi News:उत्तरी दिल्ली के जगतपुर के पास यमुना में डूबे लड़के का शव बरामद

0 238

Delhi News : कल बुधवार को डूबे लड़के का शव आज वीरवार सुबह हुआ बरामद ,उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर गांव के यमुना पुश्ते के पास नहाने के लिए कुछ लड़के पहुंचे थे जिनमें 16 साल का रेहान यमुना में डूब गया। रात भर रेहान के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा लेकिन अब सुबह जाकर रेहान का शव बरामद हुआ है। दमकल विभाग की टीमें, गोताखोर और पुलिस रात भर रेहान को तलाशती रही। रेहान दसवीं कक्षा का छात्र था जो बुराड़ी क्षेत्र के अंतर्गत समता विहार कॉलोनी में रहता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

अभिभावकों को भी ध्यान रखने की जरूरत है कि उनके बच्चे यमुना की तरफ नहीं आ जाए क्योंकि यमुना में रेत का काफी ज्यादा अवैध खनन भी होता है जिसकी वजह से कहीं यमुना बहुत ऊंची तो कहीं अचानक गहरी है और इसी तरह के गड्ढों में फिसल कर डूबने की घटनाएं अक्सर होती रहती है। जरूरत अभिभावक भी सावधान रहें और बच्चों को यमुना की तरफ ना जाने दे।

 

ये भी पढ़े – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कांवड़ उठाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.