इस्तीफे की अटकलों के बीच यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिया बड़ा बयान

0 635

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बुधवार देर रात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे की खबर सामने आई है. हालांकि बाद में इस खबर को गलत बताया गया. अब गुरुवार को बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी, इसके बाद चित्रकूट में पार्टी का प्रशिक्षण शिविर होना है. इससे पहले यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की इस्तीफे की अटकलों के बीच पहले प्रतिक्रिया आई है.

बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में गुरुवार को शामिल होने से पहले स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा, “आज कोर कमेटी की बैठक है. चित्रकूट में प्रशिक्षण शिविर होना है. उसमें जाऊंगा और बतौर प्रदेश अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में शामिल रहुंगा. हम एमएलसी चुनाव में दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे.”

स्वतंत्र देव सिंह के बयान से स्पष्ट हो गया है कि अभी वो बतौर प्रदेश अध्यक्ष अपने पद पर बने हुए हैं. इसके अलावा पार्टी की बैठकों में वे प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर शामिल भी होंगे. लेकिन इससे पहले बुधवार रात को मीडिया में खबरें आई की उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. लेकिन बाद में बताया गया कि ये खबर वायरल हुई है.

बता दें कि बीजेपी में एक पद और एक व्यक्ति की पुरानी परंपरा रही है. जबकि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके स्वतंत्र देव सिंह अब योगी सरकार में मंत्री भी हैं. ऐसे में पार्टी परंपरा के अनुसार किसी और को पार्टी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जल्द मिलने तय माना जा रहा है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.