अलीगढ़: सड़क हादसे में महिला की मौत, 25 लोग घायल

0 663

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा रोरावर थाने के अंतर्गत हुआ है।

दरअसल, फर्रुखाबाद डिपो की एक बस दिल्ली से सवारियां लेकर फर्रूखाबाद के लिए निकली थी, जब यह बस राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर कोतवाली रोरावर रिंग रोड बाईपास के निकट थी, तभी ये बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बस फ्लाईओवर से उतरते हुए नीचे गिर गई है। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। उन्होंने बताया कि करीब 25 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जिनमें से गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.