आजमगढ़ | दहेज न मिलने पर विवाहिता का गला दबाकर हत्या का प्रयास

दहेज में पांच लाख की मांग कर रहे ससुराल वाले

0 568

आजमगढ़ |  जिला के तहबरपुर थाना क्षेत्र के दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी का गला दबा कर हत्या करने का प्रयास किया। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख की मांग कर रहे है।

पीड़िता ने पति सहित ससुराल वालों पर दर्ज कराया मुकदमा |

पीड़िता ने पति सहित अन्य के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। निजामाबाद थाना क्षेत्र के अरया गांव निवासी सुषमा पुत्री लालबहादुर की शादी तहबरपुर थाना क्षेत्र के जानकीपुर गांव निवासी उमेश पुत्र लल्ल के साथ हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करत हैं। पति ने उसका गला दबा कर हत्या का प्रयास किया।

पीड़िता की तहरीर पर तहबरपुर की पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।

 

यह भी पड़े : आजमगढ़ | साहित्यकार संजय पांडे ने फीता काट कर जादू का किया समापन

सवांददाता : रोशन लाल , आजमगढ़ |

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.