राज्य संग्रहालय एवं लोक कला संग्रहालय में कल से कम्पोजिट टिकट की व्यवस्था लागू

0 634

लखनऊः राज्य संग्रहालय एवं लोक कला संग्रहालय लखनऊ के लिए कल 02 अगस्त, 2022 से कम्पोजिट टिकट व्यवस्था लागू की जा रही है। अब दर्शक चिड़ियाघर परिसर में स्थित संग्रहालयों का टिकट राज्य संग्रहालय लखनऊ के टिकट काउण्टर से लेकर दोनों संग्रहालय का भ्रमण उसी दिन कर सकते हैं।

यह जानकारी संग्रहालय के निदेशक डा0 आनन्द कुमार सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले दोनों संग्रहालयों के लिए अलग-अलग टिकट की व्यवस्था थी, जिससे दर्शकों को परेशानी होती थी। दर्शकों की सुविधा के लिए कल से कम्पोजिट टिकट की व्यवस्था लागू की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.