एनसीपी चीफ ने खुद कोरोना संक्रमित होने की दी जानकारी, पीएम ने पूछा हाल

0 678

शरद पवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने खुद अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी. हालांकि उनमें कोरोना के कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं. उन्होंने कहा कि, वो अपने डॉक्टर की सलाह से इलाज ले रहे हैं और कोई चिंता वाली बात नहीं है. उन्होंन उन तमाम लोगों को कोविड टेस्ट कराने की सलाह दी है जो हाल ही में उनके संपर्क में आए थे. बता दें कि इससे पहले भी कई बार शरद पवार और पीएम मोदी की दोस्ती देखने को मिली है. उनकी पिछली मुलाकात भी खूब चर्चा का विषय बनी रही. शरद पवार कई बार खुलकर पीएम मोदी की तारीफ भी कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि, पीएम मोदी जो भी काम हाथ में लेते हैं वो सुनिश्चित करते हैं कि वो पूरा हो. उनकी प्रशासन पर मजबूत पकड़ है. इसके बाद 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अटकलें शुरू हो गईं. क्योंकि एक तरफ ममता बनर्जी विपक्ष को एकजुट करने में जुटी हैं, वहीं दूसरी तरफ शरद पवार जैसे दिग्गज नेता पर सभी की निगाहें हैं. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद दिया है. उन्होंने बताया कि, उन्हें कोरोना हुआ तो प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी खबर लगते ही फोन पर उनका हाल-चाल पूछा. साथ ही जल्द ठीक होने की कामना भी की है. जिसके लिए शरद पवार ने उनका धन्यवाद दिया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.