निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

0 532

रांची: मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होटवार जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि पूजा 25 मई से होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में बंद है। पूजा को ईडी ने 11 मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर पूजा से पूछताछ की थी। रिमांड के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।

वहीं दूसरी ओर अवैध खनन और टेंडर मैनेज करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को भी ईडी की अदालत में बुधवार को पेश किया जाएगा। पंकज मिश्रा की रिमांड अवधि बुधवार को समाप्त हो रही है। उन्हें ईडी ने 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दो बार उनकी रिमांड अवधि बढ़ाई गई थी। पंकज मिश्रा फिलहाल रिम्स में इलाजरत है। उन्हें ईडी ने पेट में दर्द के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.